April 29, 2025

विधायक प्रतिनिधि आदित्य चौधरी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

विधायक प्रतिनिधि आदित्य चौधरी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने छठ पूजा के महत्व और इसकी परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है, साथ ही यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना का अवसर भी है।

आदित्य चौधरी ने घुडदेवा यह भी बताया की नव गठित नगरपालिका बांकी मोंगरा के बनने से छठी मईया की कृपा से घुडदेवा एवं कटाईनार छठ घाट के निर्माण कार्य हेतु 40-40 लाख की लागत से निविदा हुआ है घाट के सौन्दर्यीकरण से यहां की जनता  को सर्व सुविधायुक्त घाट का लाभ मिलने वाला है श्री आदित्य ने नगर पालिका के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष सदस्य सतीश झा जी अश्वनी मिश्रा जी का अहम योगदान के लिए आभार व्यक्त किया  इस पूजा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।।

छठ पूजा की परंपराओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है, क्योंकि सूर्य जीवन का आधार हैं। इस अवसर पर आदित्य चौधरी ने सभी को परिवार के साथ मिलकर यह पूजा धूमधाम से मनाने और अपने आस-पास सफाई बनाए रखने का भी संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *