April 29, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

दिल्ली। देश महान अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में दिल्ली एम्स में रात्रि 9:51 में अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को ब्रिटिश भारत के चकवाल पंजाब में हुआ था, जो अब भारत में है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजूएशन व पोस्ट ग्रैजूएशन डिग्री हासिल की। बाद में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डॉ. सिंह ने पीएचडी की तत्पश्चात उन्होंने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी. फिल भी किया। डॉ. सिंह ने अर्थशास्त्र के आध्यपक के तौर पर काफी ख्याति अर्जित की। वे देश इकलौते सिख प्रधानमंत्री और लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद रहने वाले चौथे व्यक्ति रहे हैं। डॉ.मनमोहन सिंह 2004 में भारत के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य शुरू किया। वे 2014 तक दो टर्म प्रधानमंत्री रहे। डॉ. सिंह अपने जीवन काल में देश हित के लिए अनेक काम जो अतुलनीय है।

CG Korba Chaprasi Bharti Recruitment 2024 || छ.ग. कोरबा चपरासी भर्ती 2024

CG Korba Chaprasi Bharti Recruitment 2024 || छ.ग. कोरबा चपरासी भर्ती 2024

परिचय: जिले के 196 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भृत्य (चपरासी) की कमी के कारण विद्यालयीन कार्यों, कक्षा की सफाई और अन्य प्रशासनिक कार्यों में समस्या आ रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए, जिला खनिज न्यास से ₹8000/- प्रति माह मानदेय पर भृत्य नियुक्त करने का प्रस्ताव है, ताकि विद्यालयों में कार्य व्यवस्था बेहतर हो सके।

CG Korba Chaprasi Bharti 2024 विवरण:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा (छत्तीसगढ़)
पद का नाम चपरासी (भृत्य)
पदों की संख्या 182
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक
ऑफिशियल वेबसाइट https://korba.gov.in/

शैक्षिक योग्यता:

चयन कक्षा 8वीं के प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा।

मानदेय भृत्य रखने की शर्तें:

  1. नियुक्ति की अवधि: यह नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2024-25 (30 अप्रैल 2025 तक) के लिए होगी। 30 अप्रैल 2025 के बाद इनकी सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। अगले सत्र के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
  2. स्थानिक प्राथमिकता: संबंधित ग्राम पंचायत के योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि विशेष पिछड़ी जनजाति (ST) के उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत में निवास करते हैं, तो उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
  3. चयन प्रक्रिया: ग्राम पंचायत से 8वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन कक्षा 8वीं के प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा।
  4. आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी।
  5. मानदेय: भृत्य को ₹8,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा, जो उपस्थिति के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
  6. उपस्थिति: विद्यालय प्रमुख द्वारा भृत्य की उपस्थिति के लिए अलग पंजीकरण किया जाएगा, और मानदेय का भुगतान उसी पंजी के आधार पर किया जाएगा। निर्धारित कार्य दिवसों में अनुपस्थित रहने पर मानदेय में कटौती की जाएगी।
  7. सेवा समाप्ति: यदि संबंधित विद्यालय में नियमित भृत्य की नियुक्ति होती है, तो वर्तमान अतिथि भृत्य की सेवा समाप्त हो जाएगी, और इसके लिए अलग से आदेश जारी नहीं किया जाएगा।
  8. अवकाश: भृत्य को केवल सार्वजनिक अवकाशों पर ही अवकाश मिलेगा, अन्य किसी प्रकार के अवकाश का वे हकदार नहीं होंगे।
  9. अस्थायी नियुक्ति: यह नियुक्ति अस्थायी होगी, और सेवाएं एक माह का नोटिस या उसके बदले वेतन देकर समाप्त की जा सकती हैं।
  10. मौजूदा कर्मचारी: वर्तमान में कार्यरत अंशकालिक सफाई कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा, और इन पदों पर नए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी आवेदन पत्र ऑफलाइन भेजने होंगे, जो 14 नवंबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक जिला शिक्षा कार्यालय, कोरबा में जमा किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार https://korba.gov.in/ पर जा सकते हैं।

बिहार मे बदमाशों ने घर में घुसकर 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण किया, FIR दर्ज

बिहार: बदमाशों ने घर में घुसकर 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण किया, FIR दर्ज

बिहार (Jamui): जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शिवडीह मुसहरी में एक बच्चे का अपहरण हो गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर दो केन बम रख दिए और 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

मामला

सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शिवडीह मुसहरी के निवासी स्व. प्रसादी मांझी के 14 वर्षीय पुत्र का अपहरण हुआ है। घटना की जानकारी पीड़िता की मां काशी देवी ने दी। काशी देवी ने बताया कि वह एक राशन की दुकान चलाती हैं और रविवार रात करीब एक बजे बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब काशी देवी ने पूछा तो बदमाशों ने कहा कि उन्हें गुटखा लेना है।

वारदात

दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने घर में दो बम रख दिए और धमकी दी कि अगर फिरौती में 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो घर को उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद बदमाशों ने बच्चे को अगवा कर लिया।

बम डिफ्यूज

घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी ने BNP 11 बम निरोधक दस्ता को बुलाया। सोमवार को दोनों बम को खुले स्थान पर ले जाकर डिफ्यूज करने की कोशिश की गई, लेकिन सफल न होने पर केरोसिन तेल से बम को जलाया गया, जिससे बम पटाखे जैसा जल गया।

आशंका

पीड़िता काशी देवी ने पुलिस को बताया कि इस घटना के पीछे पहले से चले आ रहे विवादों का हाथ हो सकता है, जिनमें एससी-एसटी मामले और धान की फसल को लेकर एक अन्य विवाद शामिल है। पुलिस की जांच में दो लोगों पर संदेह जताया जा रहा है, जिनका आपराधिक इतिहास है और वे राजाडीह गांव के निवासी हैं।

जांच और छापेमारी

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अपहृत बच्चे को जल्द सकुशल बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है।