April 27, 2025

हसदेव अरण्य  बचाओ न्याय अधिकार पदयात्रा के तीसरे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर त्रिपुरा सरकार के आईपीएस अधिकारी ने पदयात्रियों से भेंट वार्ता की

हसदेव अरण्य  बचाओ न्याय अधिकार  पदयात्रा के तीसरे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर त्रिपुरा सरकार के आईपीएस अधिकारी ने पदयात्रियों से भेंट वार्ता की

संवादाता – अनिल पोया

कोरबा। हसदेव अरण्य बचाओ न्याय अधिकार पदयात्रा के तीसरे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.130 चोटिया टोल प्लाजा के समीप से पदयात्रा गुजरते वक्त त्रिपुरा के आईपीएस अधिकारी श्री मिहिर दत्ता एवं उनके साथ चल रहे सुरक्षा अधिकारियों ने पदयात्रा कर रहे लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग में ही भेंट वार्ता कर उनका सराहना किया। श्री दत्ता ने कहा हसदेव अरण्य छत्तीसगढ़ के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, यह भारत वर्ष के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा इसे बचाने के लिए सभी मानव समाज को आगे आना चाहिए। वही पदयात्रा कर रहे राधेश्याम शर्मा ने कहा हम लोग 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पदयात्रा करेंगे और न्यायधानी बिलासपुर पहुंचते तक प्रतिदिन चलेगा। शर्मा ने आगे कहा लगातार हम पदयात्रा कर सरकार और जनता को जागरूक कर रहे हैं कि हसदेव अरण्य कितना महत्वपूर्ण है। इस दौरान पदयात्री श्रीमती निर्मला नायक, श्री ज्ञान दास सहित अन्य गणमान्य पदयात्री एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *