Nick Jonas-Priyanka Chopra एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दोनों ने अपने रोमांटिक वेकेशन की झलकियां एक वीडियो में शेयर की हैं। इस वीडियो में प्यार और मस्ती का तड़का देखकर फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए हैं। निक और प्रियंका पहले भी कई बार अपनी तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं लेकिन इस बार का वीडियो कुछ ज्यादा ही खास है।
बीच वेकेशन में दिखा प्यार का खुला इज़हार
वीडियो में दोनों समंदर किनारे बीच वेकेशन का मज़ा लेते दिख रहे हैं। प्रियंका ब्लैक स्विमसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और निक के गोद में बैठी उन्हें गले लगा रही हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो निक जोनस ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनकी नई गाना ‘आई कैन्ट लूज़’ की धुन बज रही है।
फैंस ने लुटाया प्यार और कहा – ऐसा प्यार सबको मिले
इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने लिखा ‘निक जीजू ने सारी हदें पार कर दीं’ तो किसी ने कहा ‘ये वही प्यार है जो हर कोई चाहता है’। एक यूजर ने लिखा ‘इतना प्यारा कपल और इतनी खूबसूरत केमिस्ट्री बहुत कम देखने को मिलती है’। फैंस निक और प्रियंका को अब ‘परफेक्ट कपल’ का टैग दे रहे हैं।
प्रियंका के दमदार प्रोजेक्ट्स की भरमार
काम की बात करें तो प्रियंका के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आईं जिसमें उनके साथ जॉन सीना और इद्रिस एल्बा थे। ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह एक MI6 एजेंट बनी हैं। इसके अलावा वह ‘द ब्लफ’ नाम की फिल्म में 19वीं सदी की समुद्री लुटेरी के किरदार में दिखेंगी। साथ ही सिटाडेल सीजन 2 भी आने वाला है।
निक भी हैं प्रोफेशनली बिजी
निक जोनस भी इस साल की शुरुआत में ब्रॉडवे शो में व्यस्त थे। अब वह अपने म्यूजिक पर फोकस कर रहे हैं और उनका नया गाना ‘I Can’t Lose’ इसी का हिस्सा है। प्रियंका के साथ ये वीडियो इसी गाने की प्रोमोशनल क्लिप है लेकिन इसकी सबसे खास बात इन दोनों की केमिस्ट्री है जो फैंस के दिलों को छू गई है।