April 29, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं, सीएम साय ने कहा:- होली हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है –

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं, सीएम साय ने कहा:- होली हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं दीं, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा रंगों और उल्लास के महापर्व होली की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सीएम साय ने आगे कहा होली हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है. यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं, उन्होंने कहा यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश भी देता है. उन्होंने आगे कहा इस पावन अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम का संचार हो, यही कामना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *