मुंगेली। भारतीय दिव्य जनशक्ति संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव अजय कुमार कुर्रे के द्वारा भूख हड़ताल करने हेतु मुंगेली SDM को ज्ञापन सौंपा गया है।
जिसमें 6 सूत्रीय मांगो को शामिल किया गया है जैसे कि:-
1. फर्जी दिव्यांग शासकीय कर्मियों को बर्खास्त करने के लिए।
2. दिव्यांगों के पेंशन को प्रतिमाह 5000₹ रुपए करने हेतु एवं बीपीएल की बाध्यता को समाप्त करने के लिए।
3. 18 वर्ष के अधिक आयु वाले दिव्यांग अविवाहित/ विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किए जाने हेतु।
4. दिव्यांगजन विशेष भर्ती अभियान में शासकीय पद निकलवाने के लिए।
5. शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण दिलाने हेतु।
6. बेरोजगार दिव्यांग को बिना गांरेटर लोन दिलाने हेतु एवं पूर्ण ऋण माफ करने जैसे मांग शामिल है।
जानकारी के मुताबिक़ अजय कुमार कुर्रे ने बताया कि हमारे नि:शक्तजनों का 6 सूत्रीय मांगो को लेकर मैं और हमारा संगठन 11 जनवरी 2025 को भूख हड़ताल करने जा रही है। कुर्रे ने आगे कहा हम अपने जायज़ मांगो को लेकर यह कार्य करने के लिए बाध्य हो रहें हैं और उम्मीद है कि शासन, प्रशासन हमारी जायज़ मांगो को अवश्य पूरा करेगी।