April 29, 2025

बीजेपी अध्यक्ष फिर बनाएं गए किरण सिंह देव

बीजेपी अध्यक्ष फिर बनाएं गए किरण सिंह देव –

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बीजेपी अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम की घोषणा किया। तत्पश्चात बीजेपी प्रदेश संगठन का निर्वाचन कार्यक्रम पूर्ण हो गया है। किरण सिंह देव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष तौर पर दोबारा अवसर प्राप्त हुआ है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम अरूण साव जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। उसके बाद मुझे बहुत बड़ा जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया था। हमने बीजेपी को एकजुटता सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव एवं उपचुनाव में जीत हासिल की है। हमने छत्तीसगढ़ में 60 लाख के सदस्यों का लक्ष्य को भी स्वीकार कर पूरा करने का काम किया है। हमने कार्यकाल पूरी लगन व ऊर्जा के साथ काम किया है और आगे भी प्रयासरत रहेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नाम की घोषणा किया।

जानिए किरण सिंह देव कौन हैं –

किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनें गए हैं। वे बीते कई वर्षों से संगठन के लिए काम करते रहे हैं और कर रहें हैं। उनका राजनीति छात्र राजनेता के तौर पर शुरू हुई थी। वे सन् 1985 के दौर में छात्र संघ के अध्यक्ष बनाएं गए थे। उसके बाद किरण सिंह देव सन् 1998 में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाएं गए फिर उन्हें 2002 से 2005 तक भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में सन् 2005 से 2009 तक बीजेपी प्रदेश महामंत्री बने एवं 2014 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए गए। सिंह देव जगदलपुर नगर निगम से महापौर भी रह चुके हैं।

फिर किरण सिंह देव को पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जगदलपुर सीट मैदान में उतारा और पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल को हराकर जीत हासिल की‌ और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं और उनका जन्म 17 सितंबर 1962 को हुआ है। एक बार फिर सिंह देव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाएं गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *