
जनपद पंचायत सदस्य अधिवक्ता संतोष मरावी ने अपने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं –
होली हमारे जीवन एकता और सद्भावना का संचार करने वाला त्यौहार है: मरावी
कोरबा/ पोंड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत सदस्य अधिवक्ता श्री संतोष मरावी ने अपने जनपद पंचायत क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा होली पर्व हमारे जीवन में एकता का नया सद्भाव तथा समरसता को बढ़ावा देता है, मरावी ने कहा यह पर्व हम सभी की सकारात्मक परिदृश्यों को सहेजने में मदद करता है। उन्होंने कहा आप समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की अनेक अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनपद सदस्य श्री मरावी ने अपने क्षेत्रवासियों की सुख समृध्दि शांति एवं सुरक्षा की कामना की।